देहरादून, मार्च 27 -- ट्रांसजेंडर समुदाय और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने शुक्रवार को गांधी पार्क में ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए विधेयक को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि यह संशोधन विधेयक ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के खिलाफ है और इससे उनके सामाजिक व कानूनी अधिकारों पर असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इस पर पुनर्विचार करने और समुदाय से संवाद करने की मांग की।देशव्यापी विरोध और विपक्ष की आपत्तियों के बावजूद यह विधेयक संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में पारित किया जा चुका है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.