प्रयागराज, अप्रैल 2 -- आइसा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ गेट पर ट्रांसजेंडर संशोधन बिल (अधिकारों का संरक्षण) के विरोध में प्रदर्शन किया और इसे वापस लेने की मांग उठाई। सभा में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की रक्षा तथा विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए यूजीसी रेगुलेशन को रोहित एक्ट की तर्ज पर लागू करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि नया कानून ट्रांस, नॉन-बाइनरी और जेंडर माइनॉरिटी समुदाय के अधिकारों को सीमित करता है। प्रदर्शन में छात्र नेताओं, ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों और बड़ी संख्या में छात्र-नौजवान शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...