नई दिल्ली, मार्च 24 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से संबंधित विधेयक का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक ट्रांसजेंडर लोगों के संवैधानिक अधिकारों एवं पहचान पर सीधा हमला है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। ट्रांसजेंडर समुदायों के लोगों ने मंगलवार को राहुल से मुलाकात भी की। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सरकार का ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन विधेयक ट्रांसजेंडर लोगों के संवैधानिक अधिकारों और पहचान पर एक खुला हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक ट्रांसजेंडर समुदायों की विविध सांस्कृतिक पहचान को खत्म करता है और लोगों को मेडिकल बोर्ड के सामने अमानवीय जांच से गुजरने के लिए मजबूर करता है। कांग्रेस इस विधेयक का विरोध करती है। राहुल गांधी ने उन प्रावधानों की भी आलोचना की, जिसमें बिना किसी पर...