नई दिल्ली, मार्च 24 -- ट्रांसजेंडर लोगों से संबंधित विधेयक समुदाय के अधिकारों को सुरक्षित रखेगा - वीरेंद्र कुमार ----------------लोकसभा ने ध्वनिमत से विधेयक को मंजूरी, विरोध में विपक्ष का वाकआउट-------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातासामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने साफ किया है कि ट्रांसजेंडर लोगों से संबंधित प्रस्तावित कानून उनके अधिकारों को पूरी तरह से सुरक्षित रखेगा और समुदाय को कानूनी मान्यता मिलती रहेगी। उन्होंने विपक्ष की आशंकाओं को निराधार बताते हुए कहा कि प्रस्तावित कानून ट्रांसजेंडर लोगों को सशक्त बनाने वाला है और उस समुदाय को उसका गौरव लौटाएगा,जिसे सदियों से वंचित रखा गया था। विपक्ष के कई सदस्यों ने कहा कि इस विधेयक को सदन की प्रवर समिति को भेजा जाना चाहिए। विपक्ष से कई संशोधन भी पेश किए गए, लेकिन सरकार ने कहा ...