जहानाबाद, अप्रैल 25 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के कार्यालय भवन में मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव बृजेश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अग्रिम शर्मा एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मनीष कुमार के द्वारा किया गया। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अग्रिम शर्मा ने कहा कि बिहार राज्य के ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों कानूनी संरक्षण एवं और सामाजिक पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के एकीकरण और पुनर्वास तथा न्याय तक प्रदान करने की योजना सितारा 2023 में शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का पुनर्वास और कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त देना, सहायता करने और कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने का है। साथ...