ट्रांसजेंडर बनकर घूम रहे व्यक्ति ने महिला को फंसाया, बच्चे होने के आशीर्वाद के नाम पर किया रेप
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- मुंबई के पवई इलाके से एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर ट्रांसजेंडर बनकर घूम रहे एक व्यक्ति ने आशीर्वाद देने के नाम पर एक शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार कर दिया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अनिल शिंदे के रूप में हुई है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पवई इलाके में अपने पति और एक बुजुर्ग रिश्तेदार के साथ रहती है। घटना के समय महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था। दंपत्ति की शादी को पांच साल हो चुके थे, लेकिन अभी तक कोई बच्चा नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शिंदे ने इसी बात का फायदा उठाया और बच्चा होने के लिए एक रस्म निभाने का बहाना दिया। महिला उसके झांसे में आ गई और उसे घर के भीतर बुला लिया। इसके बाद उसने महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया और घर में रखे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.