ट्रांसजेंडर डे पर किन्नर समाज ने निकाली रैली
प्रयागराज, मार्च 31 -- विश्व ट्रांसजेंडर डे पर सनातनी किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि 'टीना मां' के नेतृत्व में किन्नर समाज के लोगों ने रैली निकाली और किन्नरों के हक की आवाज उठाई। इस दौरान किन्नर समाज के लोग सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से धरना तक गए। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर लोग निकले। इस दौरान ढोल नगाड़े बजते रहे। पत्थर गिरजाघर पर गोष्ठी भी हुई। इसमें आचार्य महामंडलेश्वर ने किन्नर समाज से जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत सारी व्यवस्थाएं की हैं। जिसके तहत समाज के लोगों को जागरूक होना होगा और अपना हक लेना होगा। उन्होंने किन्नर समुदाय को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए भी कहा। इस दौरान संजना नंदा गिरि, नैना, पलक, पारो, देवी, कविता, चांदनी, मुस्कान, छाया मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.