ट्रांसजेंडर छात्रों की पढ़ाई का शुल्क माफ करने की मांग
पटना, जुलाई 7 -- पाटलिपुत्र विवि के कॉलेजों में पढ़ रहे ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों ने मंगलवार को विवि के डीन छात्र कल्याण प्रो. राजीव रंजन से मुलाकात की। विद्यार्थियों ने प्रो. रंजन से फीस माफी का अनुरोध किया। विद्यार्थियों ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य महिला विद्यार्थियों की भांति शुल्क माफी की सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया। प्रो. राजीव रंजन ने विद्यार्थियों को बताया कि बिहार सरकार के संकल्प के अनुसार सामान्य पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य महिला विद्यार्थियों से स्नातकोत्तर स्तर तक नामांकन के समय किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेने का प्रावधान है। हालांकि, उक्त संकल्प में ट्रांसजेंडर समुदाय का उल्लेख नहीं है।प्रो. राजीव रंजन ने सरकार से आग्रह किया है कि उच्च शिक्षा में समान अवसर और समावेशी शिक्षा को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.