संभल, नवम्बर 26 -- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस, विद्या देवी चैरिटेबल ट्रस्ट तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कलक्ट्रेट सभागार में ट्रांसजेंडर अधिनियम 2019 पर एक दिवसीय जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर विशेषज्ञ रविना वहिर और राष्ट्रीय सेवा भारती के महासचिव ऋषिपाल सिंह डडवाल ने अधिनियम में प्रदत्त सुविधाओं, नालसा जजमेंट तथा ट्रांसजेंडरों की ऐतिहासिक व सामाजिक भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि 2019 में ट्रांसजेंडरों को तृतीय लिंग के रूप में संवैधानिक मान्यता दी गई है। सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिनियम में वर्णित सभी सरकारी सुविधाएं ट्रांसजेंडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.