नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली परिवहन निगम और परिवहन विभाग द्वारा संचालित सभी बस मार्गों में ट्रांसजेंडर यात्रियों को मुफ्त यात्रा मिलेगी। बसों में महिलाओं के लिए चल रही मुफ्त सफर योजना में उन्हें शामिल करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत दिल्ली में निवास करने वाले पात्र ट्रांसजेंडर डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।अधिकारियों के अनुसार इस निर्णय का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को बिना किसी आर्थिक बाधा के शहर में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। यह सुविधा दिल्ली की बसों में महिलाओं के लिए लागू मुफ्त यात्रा योजना के समान ही व्यवस्था और तंत्र के तहत लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार एक अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.