लखनऊ, मई 17 -- केजीएमयू के कलाम सेंटर में आयोजित 'हेल्थकेयर में समानता और समावेश' विषयक सम्मेलन में एलजीबीटीक्यूआईए प्लस समुदायों के उपचार की मांग तेज हुई। कार्यक्रम में जुटे मनोचिकित्सक, चिकित्सक, शोधकर्ता, नीति निर्माता, कानूनी विशेषज्ञ और समुदाय के प्रतिनिधियों ने समावेशी स्वास्थ्य प्रणालियों और यौन तथा लैंगिक अल्पसंख्यक समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियां साझा की। डॉ. एल. रामकृष्णन, रंधोनी लैरीक्येंगबम, श्वेताश्री ने इनके बेतहर इलाज के सुझव बताए। शोधकर्ताओं और डॉक्टरों ने सकारात्मक मनोचिकित्सा, ट्रांसजेंडर स्वास्थ्य देखभाल, कलंक कम करने के उपाय, स्वास्थ्य के सामाजिक निर्धारक और समुदाय-नेतृत्व वाले हस्तक्षेपों पर शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुत किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...