सिमडेगा, मार्च 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। मौके पर ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान पर विस्तार से चर्चा की। डीसी ने समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने में शिक्षा की अहम भूमिका बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में कई ट्रांसजेंडर लोग डर और संकोच के कारण सामने नहीं आ पा रहे हैं तथा अशिक्षा के कारण वे सरकारी प्रक्रियाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस पर डीसी ने निर्देश दिया कि ऐसे लोगों की पहचान करने हेतु मेडिकल टीम गठित कर रिपोर्ट तैयार करने तथा उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की व्यापक मैपिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही उनकी निजता और गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। डीसी ने क...