लखीमपुरखीरी, मई 10 -- थानों व कोतवाली में करोड़ों रुपए की लागत से ट्रांजिस्ट हास्टल बैरक तैयार किए गए हैं। इनका निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन तकनीकी खामियों के कारण अब तक हैंडओवर नहीं हो सका है। सीएमआईएस पोर्टल की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने इस पर नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया है कि तकनीकी दिक्कतों को दूर करके हैंडओवर कराने का निर्देश दिया है। वहीं बताया जाता है कि निर्माण तो पूरा है लेकिन जांच में कुछ खामियां मिली थी इसलिए हैंडओवर नहीं हो सका है। नीमगांव में 32 क्षमता वाला आवास बैरक का निर्माण 2023 में शुरू हुआ जो 2025 में पूरा हो गया था, लेकिन अभी तक हैंडओवर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- प्रस्तावों की प्रगति जानने आई विधान परिषद याचिका समिति इसी तरह पसगवां में 32, फरधान, धौरहरा में भी 32-32 क्षमता वाले आवास ब...