रुद्रपुर, मार्च 23 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से 12 वर्षीय बालिका लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वार्ड आठ निवासी एक युवक ने कहा कि 10 मार्च की शाम उनकी बेटी घर में बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे रिश्तेदारों और आसपास के सभी संभावित स्थानों पर खोजा, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर सकुशल बरामद करने की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...