रुद्रपुर, जुलाई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप से मंगलवार को काम पर जाने की कहकर निकली एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। रात में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 37 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी चंदन राजभर सुभाष कॉलोनी थाना ट्रांजिट कैंप में रहती थी। वह मूल रूप से पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव गाबिया की रहने वाली थी। वह किच्छा रोड पर स्थित एक बल्ब की दुकान पर काम करती थी। पुलिस के मुताबिक, सुनीता मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे घर से काम पर जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह अपने देवर राकेश कुमार के घर खाना बनाने पहुंची थी। दोनों ने साथ में खिचड़ी बनाकर खाई। राकेश ने पुलिस को बताया कि वह सो गया था और सुनीता कमरे से निकलकर मछली मार्केट की एक दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.