रुद्रपुर, मई 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में पीड़ित युवकों ने पुलिस को तहरीर दी है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो युवकों के साथ मारपीट की घटनाएं हुईं। पहली घटना विवेक नगर निवासी दीपक के साथ हुई। दीपक ने पुलिस को बताया कि वह ई-रिक्शा चालक है। शुक्रवार देर रात वह सवारी लेकर तीनपानी डाम की ओर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरी घटना कृष्णा कॉलोनी निवासी सूरज के साथ हुई। यह भी पढ़ें- मारपीट करने का आरोप , रिपोर्ट दर्ज सूरज के अनुसार, शुक्रवार देर रात खाना खाने के बाद वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आर...