रुद्रपुर, मई 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए ठेले-फड़ विक्रेताओं का सामान जब्त कर लिया। निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ठेले और फड़ों को हटाया और विक्रेताओं को नियमों का पालन करने की हिदायत दी। मंगलवार को कई विक्रेता नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपना सामान वापस करने की मांग की। मेयर विकास शर्मा ने स्पष्ट किया कि कई बार अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद नियमों का उल्लंघन किया गया। फिलहाल विक्रेताओं को एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगले मंगलवार तक स्थिति का आकलन किया जाएगा और यदि दोबारा अतिक्रमण नहीं पाया गया तो बिना चालान के जब्त सामान वापस कर दिया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम ने शहर में ध्वनि प्रदूषण को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.