रुद्रपुर, मार्च 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप स्थित राधा गोविंद मंदिर, आई ब्लॉक में अखण्ड महानाम संकीर्तन व भंडारे के आयोजन को लेकर शुक्रवार को एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पिंटू राय को कीर्तन कमेटी का अध्यक्ष, एडवोकेट शुभम एम. स्वर्णकार को सचिव और केना मंडल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा कृष्णपद विश्वास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित सरकार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, परितोष सरकार को उपसचिव और बाबू सरदार को भंडारा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक के दौरान सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। यहां परिमल राय, दिलीप अधिकारी, पार्षद सुशील मंडल, पार्षद शुभम दास, आलोक राय, स...