रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से सत्रह वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की अपनी 17 वर्षीय पुत्री के अचानक लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार किशोरी बीते 8 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। वह पीले रंग की कुर्ती और टाउजर पहने हुए थी। किशोरी का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया की पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.