ट्रांजिट केंद्र में एसडीएम और एसपी ने परखी व्यवस्था
रिषिकेष, जून 2 -- चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों के लिए ट्रांजिट केंद्र की गई सुविधाओं को परखने के लिए एसडीएम कुमकुम जोशी और एसपी जया बलोनी ने निरीक्षण किया। उन्होंने तैनात पुलिस व विभागीय अधिकारियों से केंद्र में रूके यात्रियों की संख्या जानी, जिसके बाद उन्हें यात्रियों की भीड़ जुटने पर व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हेल्थ स्क्रीनिंग काउंटरों का भी निरीक्षण किया। तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी जुटाने के बाद उन्हें यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार रखने के लिए कहा। एसडीएम ने पेयजल, साफ-सफाई और भोजन आदि की व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण में एसआई नवीन डंगवाल, आरती कलूड़ा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.