रुद्रपुर, मार्च 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि एक अन्य महिला भी आंशिक रूप से झुलसी हुई। विस्फोट इतना तेज था कि मकान की दीवार तक क्षतिग्रस्त हो गई और कमरे का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। खमरिया पीलीभीत निवासी लोकेश कुमार अपनी पत्नी गोमती देवी और पुत्र नीरज के साथ ट्रांजिट कैंप कृष्णा कॉलोनी में कमला देवी पत्नी वेद प्रकाश के मकान में किराये में रहते हैं। मंगलवार सुबह तीनों ही अपने किराये के कमरे में थे। जब गोमती देवी ने कमरे में खाना बनाने के लिए माचिस की तीली जलाई तो पहले से रिसाव कर रहा छोटा सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इससे कमरे में आग फैल गई। इसी बीच सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। आग की च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.