ट्रस्ट भंग कर संतों को मिले अयोध्या में जिम्मेदारी: शंकराचार्य
लखीमपुरखीरी, जुलाई 3 -- गोरक्षा यात्रा के सिलसिले में शुक्रवार को खीरी पहुंचे जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि राम मंदिर में सिर्फ चढ़ावा की नहीं, आस्था की भी चोरी हुई है। इसके लिए पूरा मौजूदा ट्रस्ट जिम्मेदार है। शंकराचार्य ने मांग उठाई कि राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर संतों को जिम्मेदारी दी जाए। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मैलानी, भीरा होते हुए पलिया और फिर निघासन पहुंचे। शंकराचार्य ने गाय को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने के लिए यह यात्रा शुरू की। पलिया में संजीव कुमार मुन्ना के संयोजन में शंकराचार्य का स्वागत हुआ। शंकराचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि गाय की रक्षा के लिए सभी सनातनियों को आगे आना होगा। गाय हमारे लिए कोई पशु नहीं है, वह राष्ट्र माता का स्वरूप हैं। इसके लिए कानून बनाना आवश्यक है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.