रिषिकेष, फरवरी 14 -- गंगानगर में भारद्वाज मेमोरियल ट्रस्ट का 14वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर शंभू पासवान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 60 जरूरतमंद स्कूली बच्चों को ट्रस्ट की तरफ से शिक्षण सामग्री दी। किडनी और लीवर की बीमारी से ग्रसित दो मरीजों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। एक बुजुर्ग महिला को दवा की खरीद में भी मदद दी गई। पॉलीथिन मुक्त ऋषिकेश के तहत 50 बुजुर्गों को जूट बैगों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद ने कहा कि ट्रस्ट लगातार समाजहित कार्यों में जुटा है। इससे अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी प्रेरणा लेना चाहिए। ट्रस्ट अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि उनके पिता स्व. चंद्रभान की प्रेरणा से उन्होंने इस ट्रस्ट का गठन किया है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.