ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट
गिरडीह, जुलाई 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शिक्षा समाधान ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को झारखंड के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संस्था लगातार जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा में जुटी हुई है। राज्यपाल ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा समाधान ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने भविष्य में संस्था को हर संभव मार्गदर्शन एवं सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। यह भी पढ़ें- राज्यपाल से शिक्षा समाधान ट्रस्ट के प्रतिनिधिमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.