ट्रस्ट का वार्षिक उत्सव वृंदावन में पांच को
पलामू, मार्च 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट,नयी दिल्ली का अंतरराष्ट्रीय वार्षिक उत्सव पांच अप्रैल को वृंदावन में होगा। आमंत्रित कवियों का सम्मान,काव्य गोष्ठी,अनेक एकल पुस्तकों के साथ साझा काव्य संग्रह मेरा भारत मेरा गौरव तथा साझा लघुकथा संग्रह नारी संघर्ष से सृजन तक का विमोचन आकर्षण के केन्द्र होंगें। साझा संकलनों में देश के प्रायः सभी राज्यों के 75 कवियों की रचनाएं संकलित हैं। कृष्ण नगरी वृंदावन के प्रेम रत्न रेजिडेंसी में आयोजित इस साहित्य महोत्सव में झारखंड,बिहार,पश्चिम बंगाल,उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश,महाराष्ट्र,आंध्र प्रदेश,राजस्थान,दिल्ली राज्यों के साथ-साथ विदेश के आस्ट्रेलिया,मारीशस,लंदन और नेपाल,दुबई आदि देशों से 100 से अधिक साहित्यकार भाग लेंगे। वार्षिकोत्सव को यादगार बनाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.