काशीपुर, मई 9 -- काशीपुर, संवाददाता। ट्रंचिंग ग्राउंड में ट्रोमेल मशीन की कन्वेयर बेल्ट में हाथ फंसने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला अल्ली खां, ढेला बस्ती निवासी नासिर (35) पुत्र नवी अहमद पिछले करीब सात महीनों से ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा छंटाई का कार्य कर रहा है। यहां एक निजी कंपनी की ओर से ट्रोमेल मशीन के माध्यम से कूड़े को अलग-अलग करने का काम कराया जा रहा है। शनिवार सुबह नासिर मशीन की कन्वेयर बेल्ट पर कूड़े की छंटाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका बायां हाथ बेल्ट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। मजदूर की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने मशीन बंद कर उसे तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथ...