ट्रक- ऑटो की भिड़ंत में किसान की मौत
उरई, मार्च 25 -- कदौरा। थाना क्षेत्र में कदौरा-कालपी मार्ग पर मंगलवार देर शाम काशी खेड़ा गांव के पास ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार किसान की मौत हो गई जबकि तीन सवारियां भी घायल हुई और उनका इलाज के लिए ले जाया गया। इटौरा बाउनी गांव निवासी 45 वर्षीय जगमोहन सिंह यादव गांव से कालपी जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। जैसे ही ऑटो कदौरा-कालपी मार्ग पर काशी खेड़ा गांव के पास पहुंचा, सामने चल रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में बैठे सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान जगमोहन सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है। मृतक के बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.