ट्रक हादसे में पैर गंवाने वाले को 14.93 लाख मुआवजा
रांची, जून 12 -- रांची। अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने शुक्रवार को 10 साल पुराने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सैयद हुस्साम हैदर को 14.93 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। न्यायाधिकरण के पीठासीन पदाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने यह राशि 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ देने का निर्देश दिया। मामला 14 जून 2016 का है। मेडिकल जांच में उन्हें 45 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता प्रमाणित किया गया। अदालत ने माना कि दुर्घटना ट्रक चालक की लापरवाही से हुई और बीमा कंपनी मुआवजा देने की जिम्मेदार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.