कन्नौज, अप्रैल 13 -- कोतवाली क्षेत्र के तालग्राम रोड स्थित भाउलपुर तिराहे पर कोयला लदे अनियंत्रित ट्रक के दुकान पर पलटने से हुई दो लोगों की मौत के बाद दूसरे दिन भी पीड़ित परिवारों में चूल्हा नहीं जला। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। दुर्घटना में 71 वर्षीय कन्हैयालाल और 14 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा आंशिका की मौत हो गई थी। होनहार छात्रा आंशिका की असमय मौत से न सिर्फ उसका परिवार, बल्कि पूरा इलाका गमगीन है। परिजनों के अनुसार आंशिका पढ़ाई में बेहद मेधावी थी और जिले में टॉप करने का सपना देख रही थी। मृतका के पिता राजू, जो खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, अब भी घर के बाहर बैठे बेटी के कोचिंग से लौटने का इंतजार करते नजर आते हैं। वहीं मां पान कुमारी सदमे में हैं और घटना के बाद से बेसुध हैं। स्थानीय निवासी पप्पू ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.