बलिया, दिसम्बर 12 -- सहतवार (बलिया)। बांसडीहरोड-सहतवार मार्ग पर थाना क्षेत्र के बघांव गांव के सामने शुक्रवार की सुबह ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार भांजे की मौत हो गयी, जबकि मामी गंभीर रुप से घायल हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल से इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है। रेवती कस्बा के वार्ड नम्बर चार निवासी अंजनी पाण्डेय की पत्नी 35 वर्षीय दिव्या अपने भांजा मनियर थाना क्षेत्र के कोटवां गांव निवासी 21 वर्षीय आदित्य मिश्र के साथ स्कूटी से बलिया जा रही थी। बघाव गांव के पास बांसडीहरोड की ओर से सहतवार की ओर जा रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। इससे स्कूटी चालक आदित्य की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गयी । मौके पर पहुंचे सहतवार थ...