ट्रक-स्कार्पियो की टक्कर में छह घायल
आजमगढ़, जून 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना क्षेत्र के माहलु के पास पवई मार्ग पर रविवार की सुबह ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया, घायलो का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल के वार्ड नंबर आठ निवासी खुमैनी, महताब, हसन रजा, लकी, मो.अब्बास और वजमी शनिवार की रात मोहर्रम की सब्बेदारी में शामिल होने के लिए पवई थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव गए थे। रविवार की सुबह सभी एक स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। रविवार की सुबह माहुल के पास पवई रोड पर पहुंचे कि सामने से आ रहा तेज रफ्तार सिमेंट का करकट लदा ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद घायलो में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.