मैनपुरी, फरवरी 27 -- मैनपुरी। पंजाब से तस्करी करके मैनपुरी होकर बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद किया है। यह शराब ट्रक में भूसे की आड़ में छुपा कर ले जाई जा रही थी। ट्रक से 5700 लीटर अंग्रेजी शराब 500 पेटियों में भरी मिली। बाजार में इसकी कीमत 58 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एक राजस्थान के तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। शराब और ट्रक सीज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा गया है। गुरुवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने इस सफलता की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि सर्विलांस सेल प्रभारी गगन गौड़ और कुरावली पुलिस की टीम ने कुरावली पुल के नीचे से एक ट्रक को पकड़ा। तलाशी में इस ट्रक से अंग्रेजी शराब की 500 पेटी मिली। पेटियों को खोला गया तो उसमें 175 पेटी मैकडबल्स शराब के हाफ बोतल, 54 पेटी 2832 क्वार्टर, 266 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.