कानपुर, मई 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। देवराहट पुलिस नें चेकिंग के दौरान तर्क में रखे करीब साढ़े 48 किलो गांजा सहित अलीगढ़ व मेरठ के चालक क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस नें दोनों का चालान कर दिया।एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर जिले में शुरू हुए सघन चेकिंग अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। गुरूवार रात में एसओ देवराहट सौरभ राणा व एसआई उदय वीर सिंह पुलिस बाल के साथ जल्लापुर चौराहे से ग्राम प्रेमपुर की तरफ चेकिंग कर रहे थे । इसी बीच वहां आए कन्टेनर ट्रक को रोककर तलाशी की गई तो ट्रक में रखा 48 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद हुआ । इस पर पुलिस नें ट्रक कब्जे में लेने के साथ ही चालक आले नवी पुत्र हसमुद्दीन निवासी नीवरी थाना रोरावर जनपद अलीगढ व क्लीनर तौसीफ पुत्र यासीन निवासी मकान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.