मुंगेर, जून 24 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को ठेंगा दिखाने वाले तस्करों के खिलाफ मुंगेर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुफस्सिल थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बनौदा के समीप एक ट्रक को जब्त कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चालक समेत दो अंतरजिला तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र स्थित बालसर गांव निवासी मोहम्मद सोनू और मोहम्मद मोअज्जम के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तारतस्करों की गिरफ्तारी ​मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बरियारपुर के रास्ते श्रीकृष्ण सेतु होते हुए शराब की एक खेप गुजर...