मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- कांटी। सरमसपुर में सोमवार की सुबह मद्य निषेध विभाग व कांटी पुलिस ने एक ट्रक से 246 लीटर शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कई तस्कर फरार हो गए। थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक वैशाली के दयालपुर निवासी अनिल कुमार है। पूछताछ के बाद चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...