फतेहपुर, मार्च 26 -- औंग। थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में चोरों ने थाना परिसर के पास खड़े ट्रक से करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया। ट्रक चालक आनंद सिंह कानपुर से रिफाइंड लादकर रीवा जा रहे थे। घर पड़ने के कारण वह रात में ट्रक खड़ा कर घर चले गए, जबकि कंडक्टर गोलू ट्रक में ही सो रहा था। देर रात चोरों ने ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़कर पाइप के जरिए डीजल निकाल लिया। इसी दौरान गश्ती पुलिस पहुंची तो चोर मौके पर कैन व उपकरण छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को एक खाली कैन व एक में करीब 40 लीटर डीजल मिला, जिसे चालक को वापस कर दिया गया। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.