किशनगंज, मार्च 31 -- पौआखाली। एक संवाददाता सोमवार की सुबह एनएच-327ई पर सुखानी थाना क्षेत्र के भेलागुड़ी पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा ठाकुरगंज की दिशा से आ रही थी। सुबह के समय अचानक अनियंत्रित होकर वह सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। चालक को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद चालक को स्टेयरिंग से सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.