बिल्ल्होर, जनवरी 6 -- ट्रक से सीधी भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत कानपुर हाईवे पर पतारा कस्बे के बरनाव मोड़ पर कोहरे के कारण मंगलवार सुबह ट्रक व डीसीएम में जोरदार भिड़न्त हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातयात बहाल कराया है। इस दौरान लगभग आधा हाईवे पर जाम की स्थिति रही। पतारा कस्बा निवासी 38 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र रज्जनलाल डीसीएम चालक था। मंगलवार सुबह दिनेश डीसीएम लेकर कानपुर जा रहा था, अभी वह पतारा के ही बरनाव मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी, कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में डीसीएम चालक दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.