बेगुसराय, जुलाई 19 -- साहेबपुरकमाल। पुलिस ने शनिवार की रात मद्य निषेध इकाई पटना से प्राप्त आसूचना के आधार पर क्षेत्र में एनएच 333बी की घेरेबंदी कर ट्रक में छुपाकर ले जायी जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके पर से चालक व उपचालक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक-उपचालक की पहचान समस्तीपुर जिला के बिथान थाना क्षेत्र कुआं वार्ड संख्या 1 निवासी स्व. बंकर यादव के 55 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार व सूरज कुमार के 25 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रुप में की गयी है। बताया कि ट्रक से करीब 437 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष के अनुसार शराब पश्चिम बंगाल से समस्तीपुर ले जायी जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...