ट्रक से लोहा चोरी मामले मे एक गिरफ्तार
साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के गुल्ली भट्ठा बम काली मंदिर के पास से पुराने ट्रक का लोहे का उपकरण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पुराने ट्रक से लोहा चोरी करते हुए कुछ महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद पुलिस फौरन जांच पड़ताल शुरू की। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान कर उसे नानी घर से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.