मेरठ, मार्च 12 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार देररात यात्रियों से भरी प्राइवेट बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी बस मंगाकर सभी यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हिमाचल प्रदेश निवासी नईम प्राइवेट बस लेकर बरेली होते हुए चंडीगढ़ जा रहा था। बुधवार देर रात करीब दो बजे बस जैसे ही मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा गांव के निकट पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रही बस अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मुजफ्फरनगर जिले तुगलपुर गांव निवासी संजय पुत्र मदनलाल, पीलीभीत निवासी शिकृति पुत्री छब्बू लाल, लुधियाना निवासी सुखेंद्र पुत्र ग...