ट्रक से भिड़ंत में स्कार्पियो चालक की मौत
बांदा, मई 26 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र में महोखर के पास स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कॉर्पियो से 35 वर्षीय अमित कुमार सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम बिजली खेड़ा, थाना कोतवाली नगर, फतेहपुर से बांदा की ओर आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। टक्कर के कारण स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक अमित कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक संत कुमार की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.