रायबरेली, सितम्बर 22 -- महाराजगंज संवाददाता। थुलवासी चौकी के पास एसओजी टीम ने ट्रक से बिहार जा रही करीब 400 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब पंजाब के चंडीगढ़ मार्का की है। पुलिस के अनुसार शराब को पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा था। मामले में ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि पंजाब से अवैध शराब लदा एक ट्रक बिहार की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने थुलवासी चौकी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में अंग्रेजी शराब की पेटियां लदी मिलीं। जांच में ट्रक से ब्लू स्ट्रोक और पार्टी स्पेशल ब्रांड की शराब बरामद हुई। इसमें फुल, हाफ और क्वार्टर बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने शराब की कुल मात्रा करीब 400 पेटी बताई है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बताई ...