ट्रक से बिजली पोल क्षतिग्रस्त, अफरातफरी
लातेहार, मार्च 28 -- लातेहार। शहर के बानपुर हरिजन टोला में एक ट्रक (सीजी04एमबी 3120) की टक्कर से बिजली का पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय ग्रामीण दीपक कुमार, सकलदीप सिंह एवं संजय भुईयां ने बताया कि ट्रक ने अचानक बिजली पोल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह टूटकर गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार ट्रक बानपुर मोहल्ले के एक धान गोदाम से निकला था। घटना के बाद जब ट्रक मालिक से इस संबंध में बात की गई, तो उसके द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। सूचना मिलते ही पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक उर्फ बल्ली पाठक मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पोल की शीघ्र मरम्मत की मांग की। इस दौरान बिजली विभाग के कुछ कर्मी भी पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उन्होंने ट्रक मालिक के साथ मिलकर वाहन को वहां से हटवा दिया। मामले की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.