शामली, मार्च 30 -- क्षेत्र के गांव झाल के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार युवक का संतुलन बिगडने से बाइक ट्रक से टकरा गई। जिससे बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी देव अपने साथी गांव लिलौन निवासी विनय के साथ किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर बुढाना की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल के निकट पहुंचे तो बाइक की स्पीड तेज होने के कारण आगे चल रहे ट्रक को देख उनका संतुलन बिगड गया और बाइक ट्रक से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायल युवको की सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.