सीवान, दिसम्बर 8 -- मैरवा। मैरवा में ट्रक से पकड़े गए पशु के मामले में वाहन के मालिक और चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।इधर पुलिस ने 32 पशुओ में से कई मृत पशुओ को बरामद किया था। पशु चिकित्सको के देख रेख में मृत पशुओ का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया गया। पशु तस्करी को लेकर जांच अभियान को तेज करते हुए चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस सतर्क है। मालूम हो कि मैरवा के भोपतपुरा में बन रहे मेडिकल कालेज के समीप पुलिस ने एक पशु से लदी ट्रक को पकड़ कर सीवान के जाने के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बवाल मचाते हुए ट्रक को रोक दिया। कार्यकर्ताओ ने ट्रक को खोलने की मांग करने लगे थे। घंटो हंगामा के बाद पुलिस ने ट्रक को खोला तो मृत पशु देखकर काफी आक्रोशित हो गये। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को गौशाला में लेजाकर पशुओ की सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.