संभल, फरवरी 17 -- थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। ट्रक से बचने के प्रयास में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों सहित एक बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, न्यू बाईपास संभल पुल के पास चंद्रपाल, देवेंद्र, दीपक, सत्यपाल तथा दो बच्चे राज और नितिन बोलेरो में सवार होकर अपने गांव धनारी से बिलारी जा रहे थे। बोलेरो चंद्रपाल चला रहा था। चंद्रपाल ने बताया कि सामने से आ रहे डंपर को बचाने के दौरान अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक भी बोलेरो से टकरा गई, जिससे बाइक सवार भी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल भिजवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.