सीतापुर, अगस्त 18 -- सीतापुर। कोतवाली देहात स्थित कसरैला मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में दो सिपाहियों की बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में दोनो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इमलिया सुल्तानपुर थाने में तैनात सिपाही विक्रांत बहोरा और अक्षय गिरी थाने से वारंटियों को लेकर जिला कारागार गए थे। वारंटियों को जेल भेजकर सिपाही विक्रांत और अक्षय नैपालापुर से कसरैला मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी अचानक सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक से बचने के लिए उन्होंने अचानक बाइक मोड़ दी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में दोनों सिपाही चोटिल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। देखते ही दे...