ट्रक से बचने में कृषि यंत्र से टकराया युवक, गंभीर
सोनभद्र, अप्रैल 1 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगवां गांव में मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में बाइक सवार युवक सड़क किनारे रखे कृषि यंत्र से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुद्धी बाजार से अपने घर की ओर जा रहा था बाइक सवार युवक दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नगवां गांव निवासी 26 वर्षीय अजय पुत्र रामवृक्ष मंगलवार की देर शाम दुद्धी बाजार से अपने घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह रजखड़ तिराहे के समीप पहुंचा, इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में सड़क के किनारे रखे कृषि यंत्र से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस से घायल युवक को दुद्धी अस्पताल पहुंचाया। दुद्धी अस्पताल में डॉ. मनोहर ने प्राथमिक उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.