उन्नाव, अप्रैल 7 -- चकलवंशी, संवाददाता। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बंदन पुरवा गांव के रहने वाले लोडर चालक सुनील कुमार पुत्र राम औतार गांव निवासी रंजीत व राहुल के संग सब्जी का काम करते हैं। सोमवार परियर मंडी से सब्जी खरीद कर लोडर में लाद कर मंगलवार अलसुबह लखनऊ स्थित दुबग्गा मंडी जाने के लिए निकला था। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज-सफीपुर मार्ग पर सिर्सचेरी गांव के पास पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रहे ट्रक चालक ने गड्ढा बचाने के लिए दाहिने ओर स्टेयरिंग मोड़ दी। टक्कर से बचने के लिए लोडर चालक सड़क किनारे उतर गया, तभी टायर गड्ढे में फंस कर लोडर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खंती में उतर गया। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी। सुबह ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर से खींच कर लोडर को बाहर निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.